देश
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने उप राष्ट्रपति को भेंट की पुस्तक
नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल पर आधारित पुस्तक की प्रति आज उप राष्ट्रपति को भेंट की। 73 वर्षीय बंडारू ने 11 सितम्बर 2019 को हिमाचल प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। हिन्दुस्थान समाचार / सुशील