नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। रविवार 20 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के पास एक हाई इंटेन्सिटी ब्लास्ट हुआ था जिसकी जांच दिल्ली पुलिस और NIA जैसी तमाम जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसी बीच सोमवार रात को दिल्ली समेत देश के कई CRPF स्कूलों को बम से उडाने की धमकी दी गई है। यह धमकी स्कूल मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए दी गई हैं। इस धमकी के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच की जा रही है।
हैदराबाद के स्कूल को भी मिली धमकी
दिल्ली के अलाव हैदराबाद के CRPF स्कूल को भी धमकी दी गई है जिसमें स्कूल को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी वाले ईमेल में लिखा है- “स्कूल में IED प्लांट कर दिए गए हैं”। हालांकि शुरुआती जांच के बाद यह खबर अफवाह करार दी जा रही है लेकिन रोहिणी में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसिया कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं।
हाल ही में रोहिणी के CRPF स्कूल को भी बनाया गया था निशाना
रविवार को रोहिणी के पास स्थित CRPF स्कूल की दीवार के पास से धमाके के बाद पुलिस को सफेद पाउडर मिला था। जिसको अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम का मिक्सचर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस धमाके में छह तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया गया था। यह क्रूड बम था। पुलिस और एक्सपर्ट्स अपनी अपनी जांच में लगे हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
उल्लेखलीय है कि देश मे धमकियों का सिलसिला लगातार चल रहा है। स्कूलों के अलावा विमानों को भी लगभगग रोज धमकियां मिल रही हैं। इन धमकी देने वालों परगृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कड़ी कार्यवाई के आदेश दिए हैं।





