back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ ही खत्म हो गया केरल में आर्गेनिक खेती का सपना

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ ही खत्म हो गया केरल में आर्गेनिक खेती का सपना पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में पटना के राजीवनगर थाने में मुंबई की रिया चक्रवर्ती और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के साथ नए-नए खुलासे शुरू हो गये हैं। इस कड़ी में यह बात सामने आई है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से छोड़ने की पटकथा तैयार कर चुके थे। वह खुलेमन से कुर्ग केरल में आर्गेनिक यानी जैविक खेती करने का प्लान बना चुके थे। खेती के लिए वे केरल में जमीन भी तलाश रहे थे। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’ उनके साथ सुशांत का दोस्त महेश भी कुर्ग जाने को राजी हो चुका था, लेकिन यह बात रिया चक्रवर्ती को नागवार गुजर रही थी। वह सुशांत सिंह राजपूत को हर बार आर्गेनिक खेती करने से मना करते हुए धौंस जमाती थी और कहती थी कि तुम मेरी मर्जी बिना कहीं नहीं जाओगे। ये गंभीर आरोप सुशांत के पिता ने दर्ज कराई गई एफआईआर में लगाया है। पिता ने यह भी कहा है कि जब भी सुशांत रिया से ऐसा नहीं करने की बात करता था तो वह तमतमा जाती थी और मीडिया में उसकी मेडिकल रिपोर्ट लीक कर सब कुछ बर्बाद करने की अक्सर धमकी भी देती थी। पटना पुलिस की एसआईटी जांच में मुंबई के उन डॉक्टरों पर भी शिकंजा कसेगा, जो सुशांत सिंह राजपूत की कथित और फर्जी बीमारी का इलाज कर मेडिकल रिपोर्ट रिया चक्रवर्ती को दिये थे। वजह सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने दर्ज कराई गई एफआईआर में जिन 7 बिन्दुओं पर जांच की मांग की है, उसके तीसरे बिन्दु में यह बात प्रमुख तौर पर शामिल है। पिता का कहना है कि रिया चक्रवती की इस पूरी साजिश में इलाज करने वाले डॉक्टरों का हाथ होने से कतई इनकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण में जो भी डॉक्टर शामिल हों, उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सुशांत के पिता का यह भी आरोप है कि इलाज के बहाने रिया चक्रवती सुशांत को अपने साथ ले गई थी। जहां पर उसे ओवरडोज दवाइयां दी गईं और सबको बताया था कि सुशांत को डेंगू हो गया है, जबकि यह सरासर गलत था। इस घटना के बाद ही रिया ने सुंशात का सब कुछ बैंक बैलेंस अपने कब्जे में कर लिया। इसके चलते सुशांत से बात करनी मुश्किल हो गई थी। रिया चक्रवर्ती को अंतरिम जमानत मिलनी मुश्किल! लटकी गिरफ्तारी की तलवार मौत के 45 दिनों बाद खुले कई राज सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 45 दिन बाद कई सनसनीखेज राज खुलकर सामने आ गए। इसके चलते पटना से लेकर फिल्म इंडस्ट्री मुंबई तक हड़कंप मच गया है। हर किसी की निगाहें इस मामले पर टिकी हैं। कोई टीवी से चिपका है तो कोई मोबाइल पर डिजिटल प्लेटफार्म पर। हर कोई इस मामले में नया क्या हो रहा है। मुंबई गई पटना पुलिस कब क्या कर रही है। कहां छापेमारी चल रही है और किनसे पूछताछ में क्या निकला आदि सवालों का जवाब जानने के लिए हर जतन कर रही है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵