नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताई जा रही है कि गोली उनके रिवॉल्वर से ही चली है। ये घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे की है।
ऐसे हुआ ये हादसा
बॉलीवुड स्टार गोविंदा को गोली लग गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह पता चला है कि रिवॉल्वर उनकी खुद की थी जिसका लाइसेंस था। एक्टर रिवॉल्वर को घर पर ही साफ कर रहे थे और रिवॉल्वर उनके हाथ से नीचे गिर गई। इसके बाद गोली जाकर उनके पैर के घुटने के पास जाकर लगी।
अब खतरे से बाहर हैं गोविंदा
रिपोर्ट के अनुसार पता चल रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ गोविंद अपने घर में अकेले थे। और कोलकाता जाने वाले वाले थे इसके लिए वो अपना समान पैक कर रहे थे। एक्टर हमेशा रिवॉल्वर अपनी सेफ्टी के तौर पर ले जाते हैं। लेकिन आज जब एक्टर रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तो इस दौरान गोली चल गई और उनके घुटने पर जाकर लगी। रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया कि खून काफी बह गया था जिसके कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इसके बाद अब गोविंदा के मैनेजर ने आज तक से बात करते हुए कहा कि वह अभी खतरे से बाहर हैं। लेकिन अभी तक उनके परिवार वालों में से किसी का कोई बयान नहीं आया है।
गोविंद वर्कफ्रंट
गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्शन और कॉमेडी से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत हैं। वो अक्सर अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाते हैं। केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके डांस और उनके स्टाइल से भी लोगों को काफी प्रभावित होते हैं। आज के तौर पर भी लोग उनके जैसे एक्टर बनना और एक्टिंग करना चाहते हैं।
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L




