bjp39s-support-for-maratha-reservation-chandrakant-patil
bjp39s-support-for-maratha-reservation-chandrakant-patil

मराठा आरक्षण के लिए भाजपा का समर्थन :चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 27 मई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए भाजपा का हमेशा व हर तरह का समर्थन रहेगा। मराठा समाज के आंदोलनों में भाजपा कार्यकर्ता बिना झंडा व बैनर के शामिल होंगे। चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा कि मराठा आरक्षण सिर्फ राज्य सरकार का ही मुद्दा है,इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है। लेकिन इस मामले में गलतफहमी फैलाने के लिए महाविकास आघाड़ी के नेता अनायास केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पाटिल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मराठा आरक्षण खत्म करते समय अपील के लिए छह जून तक का समय दिया है। राज्य सरकार ने अभी तक सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की तैयारी तक नहीं की है। इसलिए मराठा समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो जाना चाहिए और सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। पाटिल ने कहा कि संभाजी राजे भोसले मराठा आंदोलन का नेतृत्व करते हैं,तो पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। पाटिल ने कहा कि मराठा समाज को किसी भी तरह अब समय नहीं गंवाना चाहिए और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सडक़ों पर उतरना चाहिए। भाजपा पूरी तरह से मराठा समाज के साथ है और मराठा आंदोलन में पूरा साथ देने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in