back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सभी गरीबों तक मूलभूत अवश्यकता पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य – डॉ. जायसवाल

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा के सारे कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम प्रत्येक गरीब को मूलभूत अवश्यकता देने में सफल नहीं होंगे, तब तक हमें विश्राम नहीं करना है। बिहार प्रदेश कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज से 42 वर्ष पूर्व कहा था कि पैसा और प्रतिष्ठा के पीछे पागल होने वालों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के लग्न और मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों की पार्टी है। बिहार में 76 लाख कार्यकर्ता के साथ सबसे बड़ी पार्टी है तथा बिहार विधानसभा में भाजपा के सबसे ज्यादा विधायक हैं। डॉ. जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्टी के पहले अधिवेशन में दिए गए भाषण को जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। यह पद नहीं दायित्व है। यह प्रतिष्ठा नहीं परीक्षा है तथा यह सम्मान नहीं चुनौती है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीब, शोषित, दलित, पीड़ित और वंचितों का कल्याण ही भाजपा का सिद्धांत है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का है। सभी कार्यकर्ता इस कार्य को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभायें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक गरीब को सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिले एवं अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करना तथा विकास से जुड़ न जाये तब तक विश्राम नहीं करना है। इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने झंडात्तोलन किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय से आयकर चौराहे तक पार्टी के कार्यकर्ता झंडा एवं टोपी लगाकर जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी की। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵