back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा दिल्ली सरकार को राजधानी के 40 गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेगी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में मोहम्मदपुर गांव का नाम अब तक न बदले जाने के कारण भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा के मुताबिक, जहांगीरपुरी पहली ऐसी घटना नहीं है जहां आप की तुष्टिकरण की राजनीति बेनकाब हुई है, बल्कि ऐसी कई घटनाएं हैं, जब दिल्ली सरकार ने एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए कई फैसले लिए हैं। दरअसल, बीते कुछ महीनों पहले दक्षिणि दिल्ली नगर निगम के पार्षद भगत सिंह टोकस द्वारा मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधव पुरम रखने का अनुरोध किया था, लेकिन अब भाजपा का आरोप है कि निगम के टाउन प्लानिंग विभाग ने दिल्ली सरकार के यूडी विभाग को 9 दिसंबर को 2021 को पत्र दिया था, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी इसका नाम नहीं बदला गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, सरकार गुलामी के प्रतीक इस गांव के नाम को बदलने की जहमत नहीं उठाई और ना ही इसका कोई जवाब दिया। इससे ग्रामीणों के अंदर रोष है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियां आज पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी हैं, क्योंकि आज इनके वोट बैंक पर न्याय का बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा, सिर्फ मोहम्मदपुर गांव ही नहीं, बल्कि दिल्ली के ऐसे 40 गांव हैं जिनका नाम बदलने के लिए ग्रामवासियों ने मुझसे मिलकर सहमति जताई है, जिसमें हुमायूंपुर, युसूफ सराय, मस्जिद मोठ, बेर सराय, मसूदपुर, जमरूदपुर, बेगमपुर, सदैला जॉब, फतेहपुर बेरी, हौज खास, शेख सराय इत्यादि सहित अन्य गांवों के नाम भी शामिल हैं। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵