back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों तक पहुंचने की रणनीति बनाने के लिए भाजपा देश भर में करेगी टिफिन बैठक

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। देश भर के किसानों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की रणनीति बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा 25 मई को देश भर में मंडल स्तर तक टिफिन बैठक का आयोजन करने जा रही है। आपको याद दिला दें कि, गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी प्रदेश में इस तरह की बैठकों का आयोजन करते रहते थे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए टिफिन बैठक का आयोजन करने का निर्देश देते हुए कहा कि, भाजपा किसान मोर्चा को 25 मई को मंडल स्तर पर टिफिन बैठक का आयोजन करना चाहिए जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने घर से भोजन लेकर आएंगे और सभी एक साथ बैठकर भोजन करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी, किसान हितेषी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे ताकि भाजपा किसान मोर्चा संगठन के माध्यम से किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसान भाइयों को हो सके। चाहर ने कहा कि इस तरह की टिफिन बैठकों का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में होता रहा है और उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने इस तरह के टिफिन बैठक का आयोजन करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि, मोर्चे को मजबूत करने की कवायद के तहत भाजपा किसान मोर्चा पहली बार किसान मोर्चा के सांगठनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को 8 जोन में आयोजित करने जा रही है और इसके साथ ही देश भर में सभी ग्राम पंचायतों पर ग्राम संयोजक व सह संयोजकों को भी नियुक्त किया जा रहा है। –आईएएनएस एसटीपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...