नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी में चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो गए है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नेताओं ने नामांकन पत्र लिए है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है।
आंध्र में भी नए स्टेट चीफ
बता दें, उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद और वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया है। वही हिमाचल प्रदेश में मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। उन्होंने भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। इसके अलावा बीजेपी तेलंगाना में खुद को मजबूत करने में जुटी है जहां यहां बीजेपी रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। अगर आंध्र प्रदेश की बात करें तो, बीजेपी टीडीपी सरकार में शामिल बीजेपी पीवीएन माधव को अध्यक्ष बना सकती है।
19 राज्यों में होने हैं संगठनात्मक चुनाव
बीजेपी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कवायद तेज कर दी है। जहां वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले कम से कम 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक चुनाव पूरे किए जाने है। जिनमें से अब तक 14 राज्यों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड, हिमाचल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के बाद 18 राज्य हो जाएंगे। लेकिन फिर भी एक राज्य बच जाएगा।
क्या है बीजेपी की प्राथमिकता?
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले बीजेपी चाहती है कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं। उनमें प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव करा लिया जाए। जिससे देश में ये संदेश जाए पार्टी ने सभी बड़े राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पार्टी में आम सहमति से सम्पन्न करा लिए है।




