नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत में है। 27 साल बाद पार्टी ने दिल्ली में वापसी की है। चुनाव के नतीजें आए 7 दिन बीत चुके है, लेकिन भाजपा ने अभी तक अपने नए सीएम के नाम का ऐलान नही सकें है। दिल्ली सीएम को लेकर कई चेहरों पर चर्चा होने का दावा किया गया। लेकिन अभी तक सीएम पद के नाम की घोषणा नही हुई। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो 17 और 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण हो सकता है। पार्टी सीएम पद का नाम तय करने के लिए एक विस्तृत फॉर्मूले पर वर्क कर रही है। चुनाव जीतने के बाद 48 विधायकों में से 15 नाम उछाले गए थे। फिर जातिगत समीकरणों को भापते हुए इसे घटाकर 9 कर दिया गया है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि, दिल्ली का अगला सीएम बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होगा। इसके अलावा 48 में से तय किए गए 9 केंडिडेट में से ही सीएम, स्पीकर और कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते।
दिल्ली CM पर जल्द चर्चा संभव
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर है। वे शुक्रवार देर रात वापस भारत लौटेंगे। इस मसले पर आज शाम को पीएम नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा और अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि, इस मामले में बीजेपी ने अपना जमीनी कार्य पूरा कर लिया है। पीएम से हरी झंडी मिलने के सीएम का ऐलान किया जाएगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी है, शपथ ग्रहण समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो सकता है। इसमें NDA शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
BJP ने AAP पर साधा निशाना
बीजेपी के एक नेता ने शपथ समारोह को लेकर बताया कि, जल्द ही सीएम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पर्यवेक्षकों का फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। इसके बाद तुरंत ही घोषणा कि जाएगी। मामले में पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने दिल्ली में बिजली कटौती के बयान पर कमेंट करते हुए कहा आतिशी को AAP की हार का शोक मनाने पर ध्यान देना चाहिए।
बता दें कि, दिल्ली में 27 साल बाद वापसी करने वाली बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 सीटों में से 48 सीटें जीती थीं। जबकि आप ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस लगातार तीसरी जीरो पर सिमट गई। बीजेपी इन 48 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत में है।





