back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा को सर्विस सेक्टर, इंफोसिस से माफी मांगनी चाहिए : कांग्रेस

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। एक दक्षिणपंथी प्रकाशन में सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस पर हमला करने वाले लेख के मद्देनजर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल से माफी की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, भाजपा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.. भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस है.. उन्हें सामान्य तौर पर सेवा क्षेत्र से माफी मांगनी चाहिए और खासकर इंफोसिस और (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) पीयूष गोयल को भी आगे आना चाहिए और बताएं कि उन्होंने भारतीय उद्योग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी क्यों की। उन्होंने कहा, .. मैं माननीय वित्तमंत्री से सर्विस क्षेत्र में विश्वास विकसित करने के लिए तुरंत प्रेस को संबोधित करने का अनुरोध करूंगा, क्योंकि इस प्रकार के बयान सर्विस क्षेत्र के मनोबल को कम करते हैं .. हम एक अग्रणी और विकास इंजन के रूप में जाने जाते हैं जहां तक एक सर्विस क्षेत्र का संबंध है। साख और अघाट नामक एक कवर स्टोरी में, पांचजन्य, जिसे आरएसएस से संबद्ध माना जाता है, ने इंफोसिस पर टुकड़े-टुकड़े गिरोह, माओवादियों और अन्य राष्ट्र विरोधी ताकतों की मदद करने का आरोप लगाया। आरएसएस ने लेख से दूरी बना ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, इसके अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, सुनील अंबेकर ने कहा कि लेख लेखक की व्यक्तिगत राय को दर्शाता है। उन्होंने कहा, पांचजन्य आरएसएस का मुखपत्र नहीं है और उसमें व्यक्त उक्त लेख या राय को आरएसएस से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस बीच, भाजपा ने केवल इतना कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵