back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में सरकार बनाती दिख रही भाजपा, अपनी सीटों पर पीछे चल रहे मुख्यमंत्री धामी और पूर्व सीएम रावत

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो पहले काफी पीछे चल रहे थे, वे अब अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में उस अंतर को कुछ कम करने में सफल रहे हैं। दोपहर 1 बजे चुनाव आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, भाजपा 44 निर्वाचन क्षेत्रों में 43.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 39.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 23 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी अब 4.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल एक सीट पर आगे चल रही है जबकि उत्तराखंड में दो निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक, धामी को 45.43 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 17,071 वोट मिले और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से 2,287 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लालकुवा निर्वाचन क्षेत्र में, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ 14,000 से अधिक मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक रावत को 33.62 फीसदी वोट शेयर के साथ 24,745 वोट मिले हैं, जबकि बिष्ट को 51.77 फीसदी वोट के साथ 39,638 वोट मिले हैं। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵