back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। स्थानीय निकाय कोटे की बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने हिस्से की 12 सीटों पर शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा जारी की गई सूची में औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। सिंह दो दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके अलावे इस सूची में रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार िंसंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता तथा दरभंगा से सुनील चौधरी को राजग का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावे समस्तीपुर से तरूण कुमार राजग के प्रत्याशी होंगे जबकि बेगूसराय-खगडिया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह को मैदान में उतारा गया है। पूर्णिया-अररिया एवं किशनगंज से दिलीप जायसवाल तथा कटिहार से अशोक जायसवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। स्थानीय निकाय के बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में राजग में शामिल जदयू के हिस्से 11 सीटें आई है जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली है, जिसमें से भाजपा ने एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को दे दी है। इससे पहले जदयू ने अपने हिस्से की 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर स्थानीय निकाय से होने वाले चुनाव के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगें, जबकि वोटों की गिनती 7 अप्रैल को होगी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...