back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP सांसद साक्षी महाराज का बड़ा दावा, बोले-अखिलेश यादव NDA में आ सकते हैं, मैं खुद उनके परिवार का मुखिया हूं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है, जिससे INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है, जिससे INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

साक्षी महाराज का दावा – “जब चाहूं, अखिलेश NDA में होंगे”

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव NDA में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, “जिस दिन मैं चाहूं, उस दिन अखिलेश यादव और उनका परिवार भाजपा में शामिल हो जाएगा। साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के परिवार से अपने संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा, “मैं अखिलेश यादव के परिवार का मुखिया हूं। उनका परिवार मुझे बहुत मानता है। अगर अखिलेश नहीं आए तो कम से कम उनका परिवार तो NDA के साथ जरूर आएगा।

पिछले बयान से जुड़ा है ताज़ा विवाद

दरअसल, कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “हम चाहेंगे तो साक्षी महाराज खुद बीजेपी छोड़कर सपा में आ जाएंगे।” इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने यह तीखी टिप्पणी की है। साक्षी महाराज ने जातिगत जनगणना पर भी राय रखते हुए कहा कि वह खुद OBC समुदाय से आते हैं और इस समाज ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी किसी दबाव में नहीं आते, लेकिन मैंने जाति जनगणना के लिए कोशिश जरूर की है।

राजनीतिक हलचल तेज, 2027 चुनावों से पहले बदल सकता है समीकरण

इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर समाजवादी पार्टी किसी भी रूप में बीजेपी या NDA के करीब आती है, तो यह INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि, अब तक न तो अखिलेश यादव और न ही समाजवादी पार्टी की ओर से इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...