back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य थानाधिकारी की कुर्सी पर बैठे, सामने बैठे नजर आए पुलिसकर्मी, तस्वीरें वायरल

जयपुर में एक अजीब वाकया देखने को मिला। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थाने पहुंचे विधायक बालमुकुंद आचार्य स्वयं थानाधिकारी की कुर्सी पर बैठ गए, जबकि पुलिसकर्मी सामने बैठे नजर आए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद भड़क उठा, जो देखते ही देखते तोड़फोड़ और पथराव तक पहुंच गया। इस घटना के बाद हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य रामगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। हालांकि इस दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया। 

दरअसल, थाने पहुंचे विधायक आचार्य खुद थानाधिकारी की कुर्सी पर जाकर बैठ गए, जबकि थाने के पुलिसकर्मी उनके सामने बैठते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे विधायक की भूमिका और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थाने पहुंचे बालमुकुंद आचार्य

जयपुर की हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य अक्सर किसी न किसी विवाद के कारण चर्चा में रहते हैं। अब एक और नया विवाद उनके साथ जुड़ गया है। जयपुर के रामगंज इलाके में दो समुदायों के बीच हुई झड़प और पथराव के बाद विधायक कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर रामगंज थाने पहुंचे थे। थाने में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। हालांकि इसी दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने विवाद को जन्म दे दिया। विधायक थानाधिकारी की कुर्सी पर बैठे, जबकि पुलिसकर्मी उनके सामने वाली कुर्सियों पर बैठते नजर आए। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दो समुदायों की झड़प के बाद 7 लोग हिरासत में, बढ़ाई गई सुरक्षा 

जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए काफी बिगड़ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और दोनों समुदायों से सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला और किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। इस झड़प में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...