back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में SIR प्रक्रिया में BJP के विधायक और सांसद नहीं दिखा रहे रुचि, CM योगी के सामने रखी गई शिकायत

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सरकार, संगठन और संघ के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया और आगे की रणनीति तय की। बैठक करीब तीन घंटे चली।

कौन-कौन रहे मौजूद?

बैठक में शामिल थे बीएल संतोष (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) डिप्टी सीएम बृजेश पाठक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह… और कई अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में आरएसएस की ओर से सीएम योगी के सामने बड़ी शिकायत रखी गई कि: BJP के विधायक और सांसद SIR प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं जिलों में प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री पार्टी व संघ के संगठनों से संवाद नहीं कर रहे इस पर सीएम योगी से कहा गया कि वह मंत्रियों को निर्देश दें ताकि वे समन्वय को मजबूत करें।

राम मंदिर मुद्दे को फिर मिलेगी धार

बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी चुनावों में राम मंदिर निर्माण को बड़ी उपलब्धि मानते हुए जनता तक पहुंचाया जाएगा।

पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक

न्याय पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे अयोध्या को विकास और धार्मिक पहचान के साथ प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा बैठक में यह भी कहा गया नए BJP प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द होगी निगम और बोर्डों में नियुक्तियां भी तेजी से की जाएंगी इस बैठक को भाजपा और संघ की चुनावी तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। संगठन, सरकार और संघ मिलकर चुनाव रणनीति को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। अलग-अलग जगहों में न्याय पंचायत पर हिन्दू सम्मेलन किए जाएंगे। इस बैठक में कहा गया कि जल्द ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी इसके साथ ही निगम और बोर्ड की नियुक्तियां जल्द होंगी. बीजेपी, सरकार, संघ और संगठन की इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...