back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP के गुना में BJP नेता की दबंगई: किसान को थार से कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक बीजेपी नेता पर किसान को थार से कुचलने और उसकी बेटियों के साथ बर्बरता करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक बीजेपी नेता पर किसान को थार से कुचलने और उसकी बेटियों के साथ बर्बरता करने का आरोप लगा है। घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की बताई जा रही है।

खेत जा रहे किसान पर हमला

दोपहर के समय किसान अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहा था, तभी कुछ दबंगों ने उसपर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। किसान को बुरी तरह पीटने के बाद उसे थार गाड़ी से कई बार कुचला गया। लोगों का कहना है कि आरोपी बार-बार गाड़ी चढ़ाकर उसे अधमरा छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान व उसके परिवार को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल किसान इलाज के दौरान दम तोड़ बैठा। परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

BJP नेता पर आरोप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घटना में बीजेपी नेता महेंद्र नागर का नाम सामने आ रहा है। परिवार का आरोप है कि महेंद्र नागर और उसके साथियों ने किसान पर हमला किया और जब बेटियां अपने पिता को बचाने आईं, तो महेंद्र ने उनके साथ भी मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित परिवार के सदस्य रामबाबू नागर ने बताया कि करीब 10-15 लोग हथियार लेकर आए थे। उन्होंने किसान रामस्वरूप और उसके परिवार पर हमला किया। रामस्वरूप को बुरी तरह घायल करने के बाद महिलाओं और बेटियों को भी नहीं बख्शा गया। रामबाबू ने आरोप लगाया, “महेंद्र ने लड़कियों को मारा, उनकी छाती पर बैठ गया और कपड़े फाड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चार लोग घायल हैं, जिनमें महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला भूमि विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं। गांव के लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है और मृतक किसान के परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। गुना की यह घटना मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक दबदबे पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसान की मौत और उसकी बेटियों के साथ कथित बर्बरता ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...