back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा नेता बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली स्थित आवास से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में शुक्रवार को उनके पश्चिमी दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। जबकि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, पंजाब पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करना) 505 (अफवाहें फैलाना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया था। इससे पहले भी, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आई थी, लेकिन बग्गा के घर पर नहीं होने के कारण उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। उन्हें मोहाली ले जाया जा रहा है। उनकी नजरबंदी के तुरंत बाद, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की आलोचना की। पार्टी के एक अन्य नेता नवीन जिंदल ने आम आदमी पार्टी पर पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, जबकि प्रवीण शंकर कपूर ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵