back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने यूपी में 10 सीटों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर कसी कमर, इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

UP News: अब बीजेपी ने इस हार से सीख लेते हुए उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में जल्द विधानसभा उपचुनाव होंगे। इसको लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में मिली बुरी हार का पहले से कोई अंदाजा नहीं था। अब बीजेपी ने इस हार से सीख लेते हुए उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष बीजेपी के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे

वहीं बीजेपी हाई कमान ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी अपने वरिष्ठ नेता और राजनीतिक विश्लेषक बी एल संतोष को सौंपी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष बीजेपी के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की इन 10 विधानसभा सीटों पर अपने मंत्रियों को तैनात कर दिया है और विधानसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है।

उत्तर प्रदेश में जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमे से 9 सीटें ऐसी हैं, जिसमे इन सीटों के विधायक सांसद बन गए हैं। इन्होने अपनी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं एक विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की जेल हो जाने के कारण खाली हुई है। क्योकि इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। 

बीजेपी ने अपनी तैयारी को लेकर कमर कस ली है

उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर, करहल, मीरापुर, खैर, फूलपुर, गाज़ियाबाद सदर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी और मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिन विधानसभा सीटों में उपचुनाव होना है, उनमे से समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 5 सीटें, भाजपा ने 3 सीटें, RLD ने 1 सीट और निषाद पार्टी ने भी 1 सीट में जीत दर्ज की थी। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीजेपी ने अपनी तैयारी को लेकर कमर कस ली है। 

बीजेपी ने 16 मंत्रियों की ड्यूटी इन 10 विधानसभा सीटों पर लगा दी है

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के 16 मंत्रियों की ड्यूटी इन 10 विधानसभा सीटों पर लगा दी है। बीजेपी ने करहल विधानसभा सीट में यूपी के मंत्री जयवीर सिंह की ड्यूटी लगाई है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मयंकेश्वर शरण सिंह की ड्यूटी लगाई है। कटेहरी विधानसभा सीट पर यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और आशीष पटेल की ड्यूटी लगाई है। सीसामऊ विधानसभा सीट पर यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना और संजय निषाद की ड्यूटी लगाई है।

फूलपुर विधानसभा सीट में यूपी के मंत्री दया शंकर सिंह और राकेश सचान की ड्यूटी लगाई है। मंझवाँ विधानसभा सीट पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर की ड्यूटी लगाई है। गाज़ियाबाद सदर में यूपी के मंत्री सुनील शर्मा की ड्यूटी लगाई है। मीरापुर विधानसभा सीट पर यूपी केमंत्री अनिल कुमार और सोमेंद्र तोमर की ड्यूटी लगाई है। खैर विधानसभा सीट में यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की ड्यूटी लगाई है। कुंदरकी विधानसभा सीट पर यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह और जेपीएस राठौर की ड्यूटी लगाई है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...