BJP dominates Dehra, Nurpur and Nagrota Bagwan, Congress in Jwalamukhi and Jawali
BJP dominates Dehra, Nurpur and Nagrota Bagwan, Congress in Jwalamukhi and Jawali

देहरा, नूरपुर व नगरोटा बगवां में भाजपा का दबदबा, ज्वालामुखी व जवाली में कांग्रेस को जनमत

धर्मशाला, 11 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के सबसे बडे़ जिला कांगड़ा में रविवार को हुए पांच नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों के चुनाव में तीन मंत्रियों सहित कई विधायकों की साख दांव पर लगी हुई थी। जिला के आठ शहरी निकायों में से सत्ताधारी दल भाजपा को स्पष्ट बहुमत तीन निकायों में ही मिल पाया। जिनमें नूरपुर, देहरा और नगरोटा बगवां नगर परिषद शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस को ज्वालामुखी और जवाली में सपष्ट बहुमत मिला है। जिला के आठ नगर निकायों में कुल 227 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। देहरा में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह और नूरपुर में वन मंत्री राकेश पठानिया अपनी साख बचाने में बेशक कामयाब रहे लेकिन शाहपुर में मंत्री सरवीन चैधरी ऐसा नही कर पाई। शाहपुर नगर पंचायत में भाजपा व कांग्रेसी अपनी-अपनी जीत का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन यहां दबदबा निर्दलीयों का रहा है। इसके अलावा नगरोटा बगवां में भी सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक अरुण कूका की मेहनत भी रंग लाई और वह अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। ज्वालाजी नगर परिषद और जवाली नगर पंचायत में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से पछाड़ा है। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में भी सत्ता की चाबी आजाद उमीदवारों के हाथ में है। यहां भाजपा और कांग्रेस मात्र दो-दो सीटों पर ही सिमट गए। जबकि कांगड़ा नगर परिषद में भाजपा को तीन कांग्रेस को तीन और तीन निर्दलीय जीत कर आए हैं। ऐसे में यहां भी सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में ही है। गौर हो कि नगर परिषद नूरपुर में 24, ज्वालामुखी में 21, कांगड़ा में 17, नगरोटा बगवां में 26 और देहरा में 18 प्रत्याशी मैदान में थे। नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में 51, शाहपुर में 36 और नगर पंचायत ज्वाली में 34 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। इससे पहले कांगड़ा नगर परिषद में एक प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in