back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडाणी विवाद पर राहुल का सरकार पर वार, भाजपा ने कहा- ये गैर जिम्मेदाराना आरोप

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा संसद में केन्द्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा करती है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अरबपति गौतम अडानी के साथ कथित निकटता को लेकर लगाए गए आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बेशर्मी के साथ निराधार और गैर जिम्मेदाराना आरोप लगाए हैं।

निराधार आरोप की निंदा

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा संसद में केन्द्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा करती है। वह उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि वे, उनकी मां और उनके जीजा जमानत पर हैं। वे पूछना चाहते हैं कि नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं?

राहुल ने लगाया पीएम और अडाणी पर नजदीकी का आरोप

लोकसभा में पहले विपक्ष की ओर से राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के चलते ही 2014 में 609वें रैंक वाले अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। प्रसाद ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व वाली सरकार पर अटूट विश्वास है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...