back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जादवपुर में भाजपा उम्मीदवार को चुनाव प्रचार में बाधा देने का लगा आरोप

कोलकाता, 29 मार्च (हि.स.)। एक बार फिर जादवपुर में भाजपा उम्मीदवार को चुनाव प्रचार से बाधा देने का आरोप लगा है। सुबह हुई इस घटना से पंचसायार क्षेत्र में इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भीड़ गए। काफी समय बाद परिस्थिति नियंत्रण में आई। बताया गया है कि सोमवार सुबह भाजपा उम्मीदवार रिंकू नस्कर जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचसायर इलाके में प्रचार करने गयी थी। शहीद कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर, भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने देखा कि सड़क को रेलिंग से बंद कर दिया है। वहां भारी पुलिस बल भी तैनात थे। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को शहीद कॉलोनी में प्रवेश करने से रोका गया था। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस से बहस हो गयी। उन्होंने रेलिंग तोड़कर कॉलोनी में घुसने की कोशिश की। घटना को लेकर चारों ओर हंगामा की स्थिति बन गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इतने सारे लोगों को एक साथ जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए सिर्फ पांच लोगों को पुलिस ने जाने के लिए कहा था। जिससे भाजपा कार्यकर्ता सहमत नहीं थे। भाजपा उम्मीदवार का आरोप है कि पुलिस सबके लिए अलग-अलग नियम दिखा रही है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं उसमें कोई दोष नही है। शहीद कॉलोनी इलाके में भाजपा संगठन मजबूत है इसलिए हमें यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रिंकू देवी के स्पष्ट कहा कि वह इस तरह के अन्याय को स्वीकार नहीं करेंगी। कुछ दिन पहले भी जादवपुर में भाजपा उम्मीदवार रिंकू नस्कर को प्रचार करने में बाधा दी गयी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मंच को वार्ड 109 की पार्षद अनन्या बनर्जी की मदद से तृणमूल के लड़कों ने तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि चौथे चरण में, यानी 10 अप्रैल को जादवपुर सीट पर चुनाव होगा। परिणामस्वरूप, सभी दलों के उम्मीदवार जोरदार प्रचार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵