back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच राज्यों के चुनाव में युवाओं को रिझाने के लिए युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है बीजेपी

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में युवा उम्मीदवारों को उतारने पर विचार करना शुरू किया है। पार्टी का मानना है कि इससे राज्यों में 60 फीसद से अधिक युवा मतदाताओं के बड़े वर्ग को जोड़ने में मदद मिलेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कई युवाओं को इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा, भाजपा बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। संगठन और सरकार दोनों समय के साथ युवा हो चले हैं। कम उम्र के ऊजार्वान लोगों को वरीयता मिल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी युवा राष्ट्रीय टीम बनाई है। संगठन में बुजुर्गों की तुलना में युवा लोगों को ज्यादा मौका मिला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान भी सिर्फ 30 साल के तेजस्वी सूर्या को मिली। मोदी सरकार ने हाल में जो मंत्रिपरिषद विस्तार किया, उसमें भी औसत आयु 58 वर्ष है। ऐसे में जहां तक संभावना है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इस बार बहुत कम टिकट देगी। जाहिर सी बात है कि उम्रदराज लोगों के टिकट कटेंगे तो कम उम्र के लोगों को ही मिलेंगे। अगले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा में विधानसभा चुनाव हैं। पंजाब को छोड़कर अन्य चार राज्यों में भाजपा सत्ता में है। ऐसे में भाजपा के सामने चारों राज्यों में सत्ता में वापसी की चुनौती है। चूंकि युवा हर चुनाव में काफी उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में पार्टी ने युवा मतदाताओं पर फोकस करने की रणनीति बनाई है। युवाओं को रिझाने के लिए पार्टी युवा उम्मीदवारों पर दांव चलने पर विचार कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तेजस्वी सूर्या, राजू बिष्ट, हिना गावित जैसे 30 से 35 वर्ष के युवाओं को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी सफलता हासिल कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब विधानसभा चुनाव में भी इस फॉमूर्ले के तहत युवा उम्मीदवारों को अधिक संख्या में चुनाव मैदान में उतारेगी। उत्त प्रदेश में इस बार करीब 60 से 80 विधायकों के टिकट कटने की संभावना है। इसमें उम्र, सियासी समीकरण और प्रदर्शन के आधार पर पार्टी समीक्षा कर संबंधित विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इनकी जगह पर नए चेहरों को मौका देगी। उसी तरह गोवा, गुजरात, पंजाब और उत्तराखंड में भी पहले की तुलना में अधिक संख्या में युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵