बदला नहीं, बदलाव की राजनीति पर विश्वास रखती है भाजपा : नरेन्द्र मोदी

PM मोदी ने सोमवार को अगरतला (त्रिपुरा) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास रखती है। साथ ही कांग्रेस पर भी साथा निशाना।
Narendra Modi
Narendra Modi

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अगरतला (त्रिपुरा) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास रखती है। भाजपा के कार्यकाल में त्रिपुरा व्यापार हब बन गया है और यहां रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से पार्टी ज्यादा वोटों के साथ सरकार में वापसी करने जा रही है।

कम्युनिस्टों के शासनकाल में त्रिपुरा बर्बादी के मुहाने पर था 

नरेन्द्र मोदी ने वामपंथी पार्टियों की पिछली सरकार के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों के शासनकाल में त्रिपुरा बर्बादी के मुहाने पर खड़ा था। राजनीतिक विरोधियों को मारवा दिया जाता था। वामपंथियों के शासन में सरकारी दफ्तरों, पुलिस थानों और व्यापार-कारोबार पर उनके कैडर का कब्जा रहता था।

त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने ‘चंदा और झंडा’ कंपनी को ‘लाल कार्ड’ दिखा दिया 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनाव अभियान के दौरान हर पार्टी का झंडा दिखाई देता है। वहीं पहले एक ही पार्टी का झंडा चलता था। उन्होंने कहा कि इसी के चलते त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने ‘चंदा और झंडा’ कंपनी को ‘लाल कार्ड’ दिखा दिया है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा महाराजा राधा किशोर माणिक्य बहादुर और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के रास्ते पर चलकर त्रिपुरा में सुशासन लाई है। भाजपा वामपंथियों के शासनकाल में डाले गए गड्ढों को भरने का काम दिन-रात कर रही है।

केरल में कुश्ती और त्रिपुरा में दोस्ती 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये केरल में कुश्ती करते हैं और त्रिपुरा में दोस्ती कर रहे हैं। दोनों पार्टियां त्रिपुरा का विकास नहीं चाहती, बल्कि वे चाहते हैं कि यहां के लोग गरीब बने रहें। मोदी ने भाजपा के कार्यकाल में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगरतला आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार का पूर्वोत्तर में गेटवे बन गया है और क्षेत्र में सबसे बड़ा बाजार बनने जा रहा है। सरकार में लौटने के बाद भाजपा जिनको पक्का मकान नहीं मिला, उन्हें जल्द पक्का मकान दिलाएगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in