birsa-munda39s-birth-anniversary-on-november-15-will-be-celebrated-as-tribal-pride-day-arjun-munda
birsa-munda39s-birth-anniversary-on-november-15-will-be-celebrated-as-tribal-pride-day-arjun-munda

15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी : अर्जुन मुंडा

रांची, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि मंत्रालय के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह दिवस जनजातीय नायकों को और उनके योगदान को याद करने का बेहद ही अनूठा प्रयास है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। आगामी 15 से 22 नवंबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में जनजातीय महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व, उनकी कला और संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुंडा ने कहा कि देश इस समय आजादी के 75 साल का महोत्सव मना रहा है और इस अवसर पर यह निर्णय जनजातीय समुदाय के लिए भी गौरव की बात है। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के लिए पूरे जनजातीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। --आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in