back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉर्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग के लिए बायोलॉजिकल ई ने ईयूए के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई ने 5-12 वर्ष आयु वर्ग के लिए अपने कोविड-19 वैक्सीन कॉबेर्वैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए आवेदन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि, कंपनी ने 5-12 वर्ष की उम्र के लाभार्थियों के लिए विषय विशेषज्ञ समिति को डेटा प्रस्तुत किया है। कार्बेवैक्स कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। सार्स-सीओवी-2 के स्पाइक प्रोटीन का एक हिस्सा है। वायरस स्वयं को कोशिकाओं से जोड़ने के लिए स्पाइक प्रोटीन का उपयोग करता है। डीसीजीआई ने 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों के बीच आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए कॉर्बेवैक्स को भी मंजूरी दी थी। कोवैक्सीन और जाइडस कैडिलास जाइकोव-डी वैक्सीन के बाद कॉर्बेवैक्स भारत की तीसरी स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...