back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Robbery: तनिष्क शोरूम लूटकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 3 STF के जवान भी घायल

बिहार के अररिया में शनिवार को तनिष्क शोरूम लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर हुआ। 3 STF के जवान भी जख्मी हुए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के अररिया का इलाका शनिवार तड़के गोलियों से दहल गया। अररिया पुलिस को सूचना मिली थी जिन आरोपियों ने तनिष्क शोरूम में लूटकांड को अंजाम दिया था, उनमें से दो आरोपियों के अररिया में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इनपुट के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों को जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उस दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

3 STF के जवान भी घायल हुए

अररिया पुलिस ने आरोपी चुनमुन झा के साथ हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया की उस मुठभेड़ में STF के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिस आरोपी को मारा गया उसपर लूटकांड के आरोप के साथ ही मुखिया पर फायरिंग करने का आरोप है। इसके अलावा वह बैंक में भी लूट को अंजाम दे चुका है जिसके बाद वह पहले से ही पुलिस के रडार पर था।

आरोपी से अमेरिकी पिस्टल जब्त

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चुनमुन झा को करीब 6-7 गोलियां लगी हैं। उसके पैर और सीने में कुल मिलाकर उसे तीन गोली लगी है। गोली लगते ही वह गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया। फिर उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसकी ECG और अन्य जरूरी जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपी चुनमुन झा के पास से अमेरिक पिस्टल बरामद की गई है। इस पूरी कार्यवाई को अररिया के नरपतगंज के तलहा में अंजाम दिया गया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...