back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार – ट्रेनों के ठहराव को लेकर सैकड़ों लोग धरने पर बैठे, कई ट्रेनें रद्द

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल-मोकामा रेलखंड के बीच कई ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बड़हिया रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। बड़हिया रेल संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। इस बीच, रेलवे को 71 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जबकि 37 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से सैकड़ों लोग बड़हिया रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर धरने पर बैठ गए हैं। इस कारण पटना – झाझा रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा 71 ट्रेनों को मार्ग को परिवर्तन कर चलाया जा रहा है जबकि 37 मेल एक्सप्रेस और 18 पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द करना पड़ा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे के अधिकारी रेल संघर्ष समिति के लोगों से बातचीत की है लेकिन सहमति नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि देर रात भी वार्ता का दौर चला था। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही कोई समाधान निकाल लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि समिति के बैनर तले सैकड़ों लोग गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस बीच, दानापुर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इधर, ट्रेन के परिचालन ठप्प होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵