back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: भूख्र हड़ताल पर बैठे भाकपा (माले) विधायक, विधायक राशि के पारदर्शी इस्तेमाल की मांग

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायकों, पार्षदों की वित्तीय वर्ष 2021-22 के क्षेत्र विकास योजना मद से 2-2 करोड़ की राशि अधिग्रहित कर लिए जाने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा (माले) के सभी 12 विधायकों ने एकदिवसीय भूख हड़ताल किया। उनकी मांग है कि इस राशि के कम से कम 50 प्रतिशत हिस्से को संबंधित जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने में खर्च किया जाना चाहिए। भाकपा (माले ) के फुलवारी क्षेत्र से विधायक गोपाल रविदास और पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ विधायक दल कार्यालय, छज्जूबाग में अनशन पर बैठे। विधायकों ने कहा कि बिना किसी बातचीत के बेहद अलोकतांत्रिक तरीके से वित्तीय वर्ष 2021-22 के क्षेत्र विकास योजना मद से 2-2 करोड़ की राशि को अधिग्रहित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस राशि के कम से कम 50 प्रतिशत हिस्से को संबंधित जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने में खर्च किया जाए तथा राशि आवंटन की पूरी प्रक्रिया में विधायकों, पार्षदों की सहभागिता व उनकी सलाह को सर्वोपरि माना जाना चाहिए। विधायक संदीप सौरभ ने कहा हमें इस बात पर आपत्ति नहीं है कि सरकार ने राशि ले ली। आपत्ति इस बात पर है कि उसने हमलोगों से न तो कोई राय ली और न ही कोई पारदर्शिता अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी सरकार ने इसी मद से 50 लाख रुपये की राशि ले ली थी, लेकिन आज तक यह नहीं बताया गया कि वह खर्च हुआ भी या नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने शेष एक करोड़ की राशि को भी स्वास्थ्य उपकरणों पर खर्च करने की अनुशंसा कर दी है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई कछुए की चाल से चल रही है। विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि एक करोड़ की राशि से हमने फुलवारी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुशंसा की है, लेकिन सरकार कहती है कि ऐसी अनुशंसा का प्रावधान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी युद्ध स्तर पर लगकर इन कार्यों को करना था, लेकिन इस संकट में भी भाजपा-जदयू के लोग ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मौके पर विधायक दल नेता महबूब आलम जहां बारसोई में अनशन पर बैठे, वहीं अरूण सिंह काराकाट, महानंद सिंह अरवल, मनोज मंजिल अगिआंव, सुदामा प्रसाद तरारी में एकदिवसीय अनशन पर बैठे। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵