back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : बोचहा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने लगाया जोर, 35 विधायकों को प्रचार में उतारा

मुजफ्फरपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहा विधानसभा क्षेत्र में होने वाला चुनाव एनडीए खासकर भाजपा के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जा रहा है, यही कारण है कि प्रदेश भाजपा यहां अपनी तगड़ी फौज उतारने की योजना बनाई है। भाजपा बोचहा में 35 से अधिक विधायकों तथा 3 मंत्रियों को प्रचार में उतारने की योजना बनाई है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सूबे के मंत्रियों और विधायकों को प्रचार में उतारने का फैसला किया है। बिहार सरकार के तीन मंत्री इसकी कमान संभालेंगे। पार्टी ने बोचहा विधानसभा के तहत अपने वाले तीन मंडल बोचहां, मुशहरी और अहियापुर की जिम्मेवारी मंत्री जीवेश मिश्रा, जनक राम और रामप्रीत पासवान मिली को दी है। इसके अलावा 35 विधायकों को भी बोचहां-मुशहरी की 35 पंचायतों में प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। 29 मार्च से 10 अप्रैल तक सभी मंत्री और विधायक मुजफ्फपुर में प्रवास करेंगे। मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने कहा कि तीन मंत्री, 35 विधायक, 16 विधान परिषद सदस्य, 1500 से अधिक कार्यकतार्ओं को बोचहा चुनाव में लगाया जाएगा। सांसद ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई अधिकारी और कई मंत्री भी प्रचार करने पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि बोचहा के लिए बिहार कोटे के सभी केंद्रीय मंत्रियों के वीडियो और ऑडियो संदेश भी मतदाताओं तक पहुंचाने की योजना भी बनाई है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बोचहा से वीआईपी के प्रत्याशी मुसाफिर पासवान विजयी हुए थे, उनके आकस्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। भाजपा ने इस उपचुनाव में बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है तो वीआईपी ने भी यहां से अपने प्रत्याशी उतार दी है। राजद और कांग्रेस भी यहां अपने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इस सीट पर 12 अप्रैल को मतदान होना है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...