bihar-all-3-vip-mlas-belong-to-bjp
bihar-all-3-vip-mlas-belong-to-bjp

बिहार : वीआईपी के सभी 3 विधायक भाजपा के हुए

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सभी तीन विधायक बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन पत्र सौंप दिया। इसके साथ ही वे विधानसभा में वीआईपी का भाजपा में विलय में हो गया। वीआईपी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल यादव और स्वर्णा सिंह बुधवार की शाम विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलकर भाजपा को समर्थन का पत्र सौंप दिया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी साथ थे। विधानसभा से बाहर निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ये सभी आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद वीआईपी के तीनों विधायक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां इन सभी का स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि इन तीनों विधायकों की पृष्ठभूमि भाजपा की रही है। उन्होंने कहा कि ये पहले भी भाजपा में थे, इस कारण ये कहना सही है कि इनकी घारवापासी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में वीआईपी के चार विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद वीआईपी के तीन विधायक बचे थे। वैसे, वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी अभी भी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में माना जाता है उन्हे भी जल्द ही मंत्री पद से हटना पड़ सकता है। वैसे, उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद ही यह कयास लगाया जाने लगा था कि वीआईपी के एमएलए जल्द ही पाला बदल सकते हैं। --आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in