back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, 29 जिलों में अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले के मौसम का पूरा अपडेट

बिहार में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम लगातार बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम लगातार बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार (4 जून) को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और किसी भी वक्त बारिश हो सकती है।

ऊपरी हवा में चक्रवातीय सिस्टम बना कारण

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पूर्वी बिहार के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर भी एक चक्रवातीय सिस्टम मौजूद है। इन दोनों का असर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के रूप में दिख रहा है।

इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना

पूर्वी बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें शामिल हैं पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका। यहां 50–60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है।

उत्तर और दक्षिण बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तर बिहार के मध्य और पश्चिमी इलाके जैसे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली तथा दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30–40 किमी/घंटे की तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 जून को कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उत्तर बिहार में मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और सुपौल में सुबह बारिश दर्ज की गई। दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में अच्छी बारिश हुई। पटना में भी बारिश दर्ज की गई, हालांकि वो हल्की रही।

तापमान में गिरावट, पटना में 4.1 डिग्री की कमी

बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। पटना में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 38.4 डिग्री और सबसे कम मधुबनी में 31.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का औसत तापमान 34 डिग्री के करीब रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵