नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मथुरा के वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के खराब स्वास्थ्य के चलते अब उनकी पदयात्रा नहीं निकल सकेगी। उनकी तबीयत बिगड़ने से भक्तों को बड़ा झटका लगा है, अब भक्त सुबह 2 बजे पदयात्रा करते समय उनके दर्शन नही कर पाएंगे। पदयात्रा को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। आश्रम ने इस बारे में बड़ी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने आधिकारिक अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।
बता दें कि,मोटिवेशनल स्पीकर और संत प्रेमानंद महाराज की पिछले महीने भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सेहत में सुधार होने के बाद उन्होंने पदयात्रा दोबारा शुरू की थी। हालांकि अब इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया है।
संत प्रेमानंद महाराज अपने निवास स्थान वृंदावन से तड़के 2 बजे पदयात्रा की शुरू करते हुए श्री हित राधा केली कुंज जाते थे। इस बीच सड़क पर लाखों की संख्या में उनके भक्त दर्शन के लिए खड़े होते है। इस दौरान लगातार उनके दर्शन के लिए भक्तों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही थी और इसे भी पदयात्रा बंद करने की एक वजह बताया गया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
आश्रम के ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट भजनमार्ग पर एक सूचना के तौर पर नोट शेयर किया गया। जिसमें भक्तों को जानकारी दी गई है कि, इसके मुताबिक पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भक्त प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
[EMBED]
प्रेमानंद महाराज की किडनी हो चुकी हैं फेल
संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी कई साल पहले ही फेल हो चुकी हैं और वे डायलिसिस पर हैं। महाराज जी ने कहा कि, उन्हें किडनी की समस्या के चलते ज्यादा पानी पीने की भी परमिशन नहीं है। डॉक्टर हर सप्ताह उनका डायलिसिस करते हैं और जरूरी ट्रीटमेंट देते हैं।
इस बीमारी से जूझ रहे हैं प्रेमानंद महाराज
कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो, संत प्रेमानंद महाराज ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक(Autosomal Dominant Polycystic) किडनी डिजीज से लड़ रहे हैं। यह बीमारी अपने आप ही माता-पिता से बच्चों में आ जाती है और इस डिजीज में किडनी का मौजूदा आकार से बड़ा हो जाता है। इसी के कारण किडनी में पानी जमा होने लगता है, और वक्त के साथ किडनी वर्किंग करना बंद कर देती हैं। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी करीब 19 साल से खराब हैं, लेकिन वे भक्तों को हमेशा खुश दिखाई देते हैं। किडनी खराब होने के बावजूद प्रेमानंद महाराज को देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है कि, वे किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इसे लोग राधा रानी का चमत्कार मानते है।





