back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, पार्टी की महिला विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा गुड बॉय

पंजाब की सियासत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल के संयोजक वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाब की सियासत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। एक महिला विधायक ने विधायकी छोड़ने और पार्टी से इस्‍तीफे की पेशकश कर दी है। पंजाब की खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने तक की घोषणा कर दी है। अपने सोशल मीडिया पर अनमोल गगन मान ने इसकी जानकारी दी। 

आप नेता अनमोल गगन मान ने अपने इस्तीफे और सियासत छोड़ने की बात कही है। उन्‍होने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- उनका मन भारी है पर उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है। गगन मान ने कहा कि बतौर विधायक विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा हमारा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

अनमोल गगन मान ने अपने सिगिंग कॅरियर को छोड़कर सियासत में एंट्री करी थी। पंजाब में उनको युवा चेहरों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रभावशाली महिला नेता के रूप में देखा जाता रहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आपको बता दें कि, अनमोल मशहूर पंजाबी सिंगर से राजनेता बनी हैं। उन्होंने 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया था। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई इसके बाद ‘आप’ सरकार ने उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। 

सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद मान कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया जिसमें गगन मान को कैबिनेट से छुट्टी कर दी। उनको मंत्रिमंडल से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया। इसके बाद अनमोल गगन मन पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाई रखी हुई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...