नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क । संभल हिंसा मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज संभल के जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सदर जफर अली से करीब चार घंटे पूछताछ चली। पूछताछ के बाद सदर जफर अली को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश बाद 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है।
पूछताछ के बाद अरेस्ट सदर जफर अली
संभल में हिंसा के बाद कोर्ट के आदेश बाद संभल में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस संभल हिंसा मामले में अब तक पुलिस 50 से ज्यादा लोगों को जेल भेज चुकी है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पहली बार है जब शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर से पूछताछ की गई। आज जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया है।
शाही जामा मस्जिद के दौरान 24 नवंबर को ही हिंसा के मामले में SIT सदर जफर अली से पूछताछ कर रही थी। फिलहाल, सख्ती के तौर पर पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल, PAC और RAF तैनात कर दी है। सदर को पूछताछ के लिए एसपी श्रीश चंद्र और संभल सीओ अनुज चौधरी ने बुलाया था, जहां उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर हिंसा को भड़काने का आरोप लगा है।
क्या था पूरा मामला
संभल की जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर रविवार 24 नवंबर को सर्वे किया जा रहा था। सर्वे का एक पक्ष विरोध कर था। इस विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत कुल 20 लोग जख्मी हुए थे। हिंसा के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। कोर्ट में एक याचिका लगाकर यह दावा किया गया कि, जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले हरिहर मंदिर था। इस पूरी हिंसा की जांच SIT कर रही है।




