back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या के बाद मथुरा में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, जानें इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ

Shri Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मुस्लिम पक्ष की रूल 7/11 की एप्लिकेशन को खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अयोध्या के बाद मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रूल 7/11 के आवेदन को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि सिविल वाद सुनवाई लायक है। अब हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। हिंदू पक्ष ने 18 याचिकाएं दाखिल कर शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की बताई है। दरअसल, हिंदू पक्ष ने पूजा का अधिकार मांगा था। उसके बाद मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ एक्ट, वक्फ एक्ट आदि का हवाला दिया था। साथ ही हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज किया है। अब हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं पर एक साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी।

CPC के नियम 11 का दिया हवाला

जून में सिविल वाद की पोषणीयता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। नागरिक प्रक्रिया संहिता (CPC) के नियम 11 का आदेश 7 यह अधिकार देता है कि कोई वाद किसी कानून के तहत बाधित है तो वह पोषणीय (सुनवाई योग्य) नहीं है। 

1669-70 में किया गया था शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण

मुस्लिम पक्ष-शाही ईदगाह की प्रबंधन कमेटी एवं यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इस आधार पर उस नियम के तहत वाद की पोषणीयता को चुनौती दी थी कि ये वाद पूजा स्थल अधिनियम 1991 के तहत बाधित है, क्योंकि इस कानून में 15 अगस्त 1947 को मौजूद धार्मिक स्थल का चरित्र नहीं बदला जा सकता। मुस्लिम पक्ष के मुताबिक ये वाद स्वयं यह बात स्वीकारते हैं शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण 1669-70 में किया गया था।

 13.37 एकड़ जमीन का विवाद

हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमों में मथुरा में 13.37 एकड़ परिसर में कटरा केशव देव मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की प्रार्थना की गई। शाही ईदगाह मस्जिद का कब्जा सौंपने और ढांचे को ध्वस्त करने की मांग की गई। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵