back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BHU में छात्रों के दो गुटों में जमकर बवाल, बिरला हॉस्टल के 11 कमरे सील, कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

BHU परिसर में दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच झड़प के बाद माहौल अशांत हो गया। रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के विवाद में एक छात्र घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में एक बार फिर छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रुइया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए झगड़े में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

छोटी घटना से बिगड़ा माहौल

शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले बीएचयू में छात्रों के बीच हुई एक छोटी सी कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। दोनों हॉस्टलों के छात्र आमने-सामने आ गए, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया।

घायल छात्र को भेजा गया ट्रॉमा सेंटर

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया, जिसे तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्रोन से हॉस्टल की छतों की निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस फोर्स बीएचयू परिसर में तैनात कर दी गई। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन के जरिए हॉस्टलों की छतों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोका जा सके। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम बिरला हॉस्टल के अंदर कमरों की जांच कर रही है। पुलिस फोर्स हॉस्टल के बाहर तैनात है। जांच के दौरान अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले कुछ लोग बीएचयू के पूर्व छात्र हैं, जो अब भी अनधिकृत रूप से हॉस्टल में रह रहे हैं। उसका कहना है कि ऐसे लोग आए दिन उपद्रव करते हैं और छात्रों के बीच तनाव पैदा करते हैं। घायल छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। काशी जोन के डीसीपी गौरव वंसवाल ने बताया कि रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद के बाद एक छात्र पर हमला हुआ है। घायल छात्र द्वारा बताए गए नामों की जांच की जा रही है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...