back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब तक सिर्फ 3 लोग ही बन पाये हैं प्रोटेम स्पीकर से लोकसभा अध्यक्ष, क्या महताब जीत पायेंगे अध्यक्षता की रेस?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक से सांसद भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। अबतक सिर्फ 3 लोग ही प्रोटेम स्पीकर से लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच पाये हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक लोकसभा अध्यक्ष कौन बनेगा इसपर मंथन चल रहा है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक से सांसद भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर इसलिए बनाये जाते हैं ताकि वो नए सांसदों को शपथ दिला सकें और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करा सकें। लेकिन भारत में 3 बार ऐसे मौके आए हैं। जब प्रोटेम स्पीकर को ही लोकसभा अध्यक्ष बना दिया गया। आइये जानते हैं कि वो कौन लोग थे जो बने तो थे प्रोटेम स्पीकर लेकिन उनके भाग्य में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी थी।

1. गणेश वासुदेव मावलंकर

गणेश वासुदेव मावलंकर एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वो अहमदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सदस्य के रुप में लोकसभा में निर्वाचित हुए थे। उन्हें भारत का पहला लोकसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त है। 

2. सरदार हुकुम सिंह

सरदार हुकुम सिंह ने शिरोमणि अकाली दल से अपनी राजनीतिक करियर शुरू किया। वे 3 सालों तक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। 17 अप्रैल 1962 को उन्हें भारत की तीसरी लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर से लोकसभा अध्यक्ष बना दिया गया। 

3. सोमनाथ चटर्जी

सोमनाथ चटर्जी 1968 से 2008 तक भाकपा (मार्क्सवादी) के सदस्य रहे। पहली बार वो बर्दवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। बाद में 4 जून 2004 को उन्हें सर्वसम्मति से 14वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया।

किसे बनाया जाता है प्रोटेम स्पीकर?

प्रोटेम स्पीकर का चयन किसी लोकसभा सदस्य के वरीयता के आधार पर होती है। यानी जो सांसद लगातार सबसे ज्यादा बार जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं, उन्हें पहले वरीयता दी जाती है। नहीं तो जो सांसद सबसे वरिष्ठ हैं। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। वरिष्ठता में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के कार्यकाल शामिल होते हैं।

क्या महताब लोकसभा स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच पायेंगे?

अब ओडिशा के कटक लोकसभा सीट से जीतकर निचली सदन पहुंचे सांसद महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। साथ ही अभी तक लोकसभा स्पीकर किसे बनाया जाएगा, एनडीए में इसपर अभी मंथन चल ही रहा है। इसलिए अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या महताब प्रोटेम स्पीकर से लोकसभा अध्यक्ष बनने का करिश्मा कर पायेंगे?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...