back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुबह-सुबह आग से दहला लुटियंस जोन, BJP नेता रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने से लुटियंस जोन में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजकर 5 मिनट पर हुई। रविशंकर प्रसाद का सरकारी आवास दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर है। आग की लपटें घर के एक कमरे से उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग को पहले कोठी नंबर 2 में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आग कोठी नंबर 21 में लगी है, जो रविशंकर प्रसाद का निवास स्थान है। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

एक कमरे के बेड में लगी थी आग

दमकल विभाग के अनुसार, आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग फैलने से पहले ही काबू में कर ली गई। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। दमकल विभाग और पुलिस की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵