back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhagalpur में भाइयों के बीच झड़प,केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की गोली मारकर हत्या! दूसरा घायल

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानी को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच झड़प हो गई, जो फायरिंग तक पहुंच गई।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानी को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच झड़प हो गई, जो फायरिंग तक पहुंच गई। इस गोलीबारी में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक और घायल भाई केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार

मिली जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में घायल भाई ने भी हमलावर भाई से हथियार छीनकर गोली चला दी।

घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

गोली लगने से विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इस गोलीबारी में भाइयों को बचाने आई उनकी मां भी घायल हो गईं। उनके हाथ में गोली लगी है और उनका इलाज भागलपुर के भाजपा नेता और एमएलसी डॉ एनके यादव के नर्सिंग होम में चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, घटना के कारणों की तहकीकात जारी

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह विवाद पहले भी चला आ रहा था, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि जानलेवा संघर्ष हो गया। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है ताकि असली वजह सामने आ सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵