back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोर्ट के फैसले से नाखुश ममता बनर्जी, टीचर भर्ती रद्द मामले में बोलीं- SC का सम्‍मान लेकिन…

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में सरकारी शिक्षक भर्ती रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को करकरार रखा है। इस भर्ती में सीएम ममता बनर्जी पर घोटाले के आरोप लगे हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश है। कोर्ट के इस फैसले पर सूबे की मुखिया भड़क गईं। इस मामले में ममता ने कहा कि मैं न्यायपालिका का बेहद सम्मान करती हूं, लेकिन फैसले को स्वीकार नहीं कर सकती। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में 25 हजार शिक्षकों और अन्य कर्मचारी भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया है।, जिसके बाद राज्‍य की राजनीति में भूचाल आ गया। इस मामले में राज्‍य की विपक्ष पार्टी ममता सरकार पर हमलावर हो गई। और सीएम ममता को पद से इस्‍तीफा देने की मांग की है। वही, सीपीएम ने तुरंत इस पद को भरने की बात कही है। 

नौकरी गंवा चुके लोगों से मुलाकात करेंगी सीएम 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने नौकरी खो चुके लोगों से मिलने की बात कही है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है। बंगाल बीजेपी चीफ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की ममता सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस धांधली में पूरी जिम्‍मेदारी राज्‍य की विफल मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह स्पष्ट हो गया है कि ममता के राज में कैसे राज्‍य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की योग्यता को बेचा जा रहा है।’’

सीएम ममता बनर्जी इस्‍तीफा दें- बीजेपी

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी को इस धांधली की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी के इन सवालों पर ममता बनर्जी ने पूछा कि बीजेपी ये चाह रही है कि बंगाल की शिक्षा प्रणाली खत्‍म हो जाए? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के तो पूर्व शिक्षा मंत्री सलाखों के पीछे में हैं, बीजेपी बताए कि मध्य प्रदेश व्यापम मामले में उनके पार्टी के कितने नेता गिरफ्तार हुए? और जेल गए है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...