bengal-sourav-ganguly-again-admitted-to-apollo-hospital-after-chest-pain
bengal-sourav-ganguly-again-admitted-to-apollo-hospital-after-chest-pain

बंगाल: सीने में दर्द के बाद सौरव गांगुली फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती

ओम प्रकाश कोलकाता, 27 जनवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गयी है। बुधवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात से ही उनके सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर के समय दर्द और अधिक बढ़ गया था, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है। जिस पर उन्हें अपोलो में ले भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक नहीं है। जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले 02 जनवरी को उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी तीन धमनियों में ब्लॉकेज मिले थे। एक धमनी 90 फ़ीसदी तक ब्लॉक हो गयी थी, जिसमें स्टेन लगाया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in