back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल : मतगणना कल, बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के एजेंट व उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा प्रवेश

मतगणना केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था हिंसा की आशंका के चलते 26 कंपनी सेंट्रल फोर्स रहेगा तैनात कोलकाता, 01 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल सहित देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रविवार को होने वालीह मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बंगाल में चुनाव आयोग ने गणना के बाद संभावित हिंसा के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट करने के साथ अतिरिक्त संख्या में केंद्रीय बलों को भी तैनात करने का निर्देश दिया है। कोरोना रिपोर्ट आने पर ही मतगणना एजेन्ट और उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 02 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना संकट के चलते मतगणना स्थल पर कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराने की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने सभी मतगणना एजेंट और उम्मीदवारों की कोराेना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। आयोग ने बताया गया है कि 108 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन और वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 23 जिलों में फैले मतगणना केंद्रों पर कम से कम 292 पर्यवेक्षकों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 256 कंपनियों को तैनात किया गया है। बताया गया कि मतगणना प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट को सैनेटाइज किया जाएगा। मतगणना प्रक्रिया में शामिल लोगों के लिए केंद्र के बाहर मास्क, फेस शिल्ड और सेनिटाइजर रखे होंगे। प्रत्येक केंद्र को मतगणना के दौरान कम से कम 15 बार सैनेटाइज किया जायेगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग ने निर्देशानुसार मतगणना की मेजों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए लगाया गया है। एक कक्ष में लगेंगी सात मेजेँ बताया गया कि एक कक्ष में मतगणना के लिए सात से अधिक मेजें नहीं होंगी, जबकि पहले यह संख्या 14 होती थी। सभी जिलों के प्रशासन को आदेश जारी किया गया है कि वे मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ जमा होने से रोकें और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उल्लेखनीय कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान कराया गया था। मतगणना के लिए दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 15 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कलीपमोंग, अलीपुरद्वार और झारग्राम में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। अगले आदेश तक सभी मॉल बंद इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक राज्य के सभी शॉपिंग मॉल, सैलून, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्विमिंग पूल को बंद करने के आदेश दिए हैं। इधर, कोलकाता में मतगणना के बाद संभावित हिंसा के मद्देनजर 26 कंपनी सेंट्रल फोर्स की तैनाती रखने को कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election Results: सियासी महकमे में हलचल तेज! तेजस्वी-नीतीश को मात, मोदी के हनुमान ने बदला सारा खेल

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की वोट गिनती आज जारी है। राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला कड़ा देखा जा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵