back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल : प्रचार में भाजपा व टीएमसी के आगे सुस्त दिखी कांग्रेस

कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल होगा। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रचार में सुस्ती दिखाई। भाजपा और तृणमूल के कई बड़े नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए सक्रिय रहे, लेकिन कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने बंगाल में प्रचार नहीं किया। कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे राजनीतिक मजबूरी मान रहे हैं वहीं कुछ राजनीतिक मजबूरी बता रहे हैं। शनिवार को राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी। चुनाव प्रचार का शोरगुल गुरुवार को ही थम गया था। प्रचार के आखिरी दिन सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने धुआंधार रैलियां और जनसंपर्क किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस सुस्त पड़ी रही। चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दर्जनों सभाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कई बार भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इसके विपरीत पहले चरण के चुनाव प्रचार के मामले में अब तक कांग्रेस सुस्त दिखी। इस दौरान कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अथवा स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने नहीं आया। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जान-बूझकर बंगाल में अपने बड़े नेताओं को प्रचार में नहीं उतार रही है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि अगर कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ती है तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस बंगाल के चुनाव लड़ते हुए दिखना तो चाहती है लेकिन अपने बड़े नेताओं को प्रचार से दूर रखे हुए है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵