नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर से लापता दंपति केस में नया खुलासा होते ही मानों भूचाल आ गया, दो दिन पहले तक जिस सोनम को बेचारी समझ उसकी खोजबीन जारी थी वही आज मिलने के बाद उसकी फांसी की मांग हो रही है। जिसे हाल ही में राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने पत्नी सोनम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि अपने पति की हत्या की साजिश रचनेवाली मास्टरमाइंड सोनम ही है। जिसने किराए के हत्यारे बुलाकर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या करवा दी। लेकिन इन सब के बीच ये ऐसी अकेली सोनम रघुवंशी ही नहीं है बल्कि ऐसे कई नाम शामिल है जो इससे पहले अपने पति के काल बन गईं।
सौरभ राजपूत हत्याकांड
सोनम से पहले सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने कर दी थी। सबसे पहले उसने सौरभ के दिल पर चाकू से वार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि, इसके बाद दो वार उसके सीने पर किए। सीना चीरने के बाद उसकी गर्दन को अलग करते हुए दोनों हथेलियों को काटा शरीर के चार टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से कंक्रीट डाल दिया था। जिसे पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ अरेस्ट कर लिया था।
बलिया में पति के छह टुकड़े
प्रेमी के प्यार में पागल 50 साल की महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, उसने भी हैवानियत की हदें पार कर न सिर्फ हत्या की बल्कि उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया। इसके बाद खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई थी। जब पुलिस ने छानबीन की तो पति का शव बरामद हुआ फिर जांच में खुलासा होंने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
ऐसा ही एक केस आगरा जिले से सामने आया जिसमें 11 मार्च 2025 को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर पति के शव को ऑटो में रखकर 65 किलोमीटर दूर मथुरा जिले में फेंक आई थी। जिसका एंबुलेंस ड्राइवर के साथ अफेयर चल रहा था। पति को इस बात की भनक लगी तो पति को रास्ते से हटाने के लिए ये रास्ता अपनाया।
पति को पेट्रोल डालकर जला दिया
यूपी के मैनपुरी में बीते 17 फरवरी 2025 को साजिद की पत्नी ने अपने प्रेमी सुमित के साथ मिलकर साजिद के खाने और चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दी थी। इसके बाद सिर पर रिंच से वार करके पहले तो उसे मारा फिर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। सुमित के साथ प्रेम प्रसंग की भनक सादिज को लग गई थी इसीलिए आमना ने साजिद को रास्ते से हटाने ये गंदा प्लान रचा।
रामलीला मैदान से मिले इंसानी शव के टुकड़े
साल 2022 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। करीब पांच महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस केस का खुलासा किया तो पता चला कि, दिल्ली के रामलीला मैदान में लगातार इंसानी शव के टुकड़े मिल रहे वो कोई और नहीं बल्कि बिहार के अंजन दास के थे। जिसे उसकी पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना था कि, अंजन की दीपक की पत्नी और बहन पर गंदी नजर थी। इसीलिए पहले दोनों ने अंजन को नशीली दवा दी उसके बाद गला काटकर हत्या कर शव को 10 टुकड़ों में काटा फिर रेफ्रिजरेटर में रख हर रोज रात को उसके टुकड़ों को फेंकने जाता था।





