back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीसीआई ने फिलहाल बीसीआई रुल्स में संशोधन को किया स्थगित

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया रुल्स (बीसीआई रुल्स) में हुए संशोधन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा ने प्रेस रिलीज जारी कर आज इसकी घोषणा की। बीसीआई ने इस संशोधन की समीक्षा के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला किया है। इस कमेटी का गठन बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा करेंगे। इस कमेटी में वरिष्ठ वकीलों के अलावा विभिन्न राज्यों के बार काउंसिल के प्रतिनिधियों, हाई कोर्ट और दूसरी बार एसोसिएशनों के प्रतिनधियों के अलावा बीसीआई के पांच सदस्य शामिल होंगे। कमेटी अपने गठन के तीन हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी। उसके बाद बीसीआई उस पर आगे विचार करेगी। बीसीआई ने कहा है कि रुल्स में संशोधन वकालत पेशे के मानदंडों में सुधार करने के लिए किया गया था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट कई बार बीसीआई को निर्देश दे चुका है कि अयोग्य लोगों को वकालत के पेशे से बाहर करने की दिशा में काम करें। ऐसी परिस्थिति में बीसीआई का ये दायित्व था कि वो वकालत के पेशे को मजबूत करने के लिए रुल्स बनाए। उल्लेखनीय है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के रुल्स में संशोधन के विरोध में वकील संगठन आ गए थे। देश के विभिन्न हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/पवन/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵