ayodhya-will-be-the-most-beautiful-and-religious-city-of-the-inter-national-world-dr-dinesh-sharma
ayodhya-will-be-the-most-beautiful-and-religious-city-of-the-inter-national-world-dr-dinesh-sharma

अयोध्या बनेगी अन्तर-राष्ट्रीय जगत की सबसे सुन्दर व धार्मिक नगरी : डा. दिनेश शर्मा

पूरे भारत में अवध क्षेत्र का बड़ा प्रभाव, अयोध्या महोत्सव को होगा प्रांतीयकरण : डॉ. दिनेश शर्मा पवन पाण्डेय अयोध्या, 07 मार्च (हि.स.)। आने वाले समय में अयोध्या महोत्सव के प्रांतीयकरण होने का संकेत उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने दिया। महोत्सव के मंच पर उन्होंने कहा कि अयोध्या महोत्सव का स्तर व कलाकारों की प्रस्तुति देखा जो मंत्रमुग्ध करने वाला है। दुबारा सरकार बनने पर इस महोत्सव का स्वरुप और बड़ा व भव्य होगा। अगर प्रस्ताव भेजा जाय तो दीपोत्सव, रंगोत्सव, लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर अयोध्या महोत्सव का प्रांतीयकरण करने पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ की ऐशबाग रामलीला खेलने व उसका संचालन करने अयोध्या से संत जाते थे। पूरे भारत में अवध क्षेत्र का पूरा प्रभाव रहा है। लखनऊ में अवधी काव्य सम्मेलन में आये कवि या सम्मानित होने वाले कवियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से अयोध्या से सम्बंध रहता है। संगठन का पदाधिकारी था तो लगातार अयोध्या आता था मोदी व योगी के स्नेह से आज इस रुप में अयोध्या आया हूं। प्राचीनत्तम विरासत व संस्कृति को संजोई है अयोध्या उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अपने आप में प्राचीनतम विरासत व संस्कृति को संजोए हुए है। लोग मक्का मदीना व वेटिकन सिटी की तुलना अयोध्या से करते हैं। लेकिन अयोध्या का स्थान उससे कहीं ज्यादा है। आध्यात्म की नगरी भगवान श्रीराम की प्रताप की भी नगरी रही है। सरयू से भगवान का अत्यंत सम्बंध रहा है। अयोध्या प्राचीनतम मंदिरों का शहर रहा है। राममंदिर आन्दोलन को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। उस दौरान विश्व संवाद केन्द्र का कार्य देखने का अवसर मिला। शिला पूजन होते देखा। मिट्टी ले जाने के कार्य की योजना और उसे ले जाने का कार्य देखा। निश्चित रुप में उसे इतिहास बनते देखा। आज जब अयोध्या नगरी में आया तो आज भी गौमाता चक्कर लगाती व सर झुकाती दिखीं। हनुमानगढ़ी में बंदरों का सानिध्य प्राप्त होता है जो अद्भुत है। अयोध्या की विरासत सुरक्षित है। इस कारण महोत्सव आवश्यक है जो हमारी संस्कृति की याद दिलाता है। अयोध्या बनेगी अन्तर-राष्ट्रीय जगत की सबसे सुन्दर व धार्मिक नगरी कहाकि मुख्यमंत्री की परिकल्पना है कि अयोध्या अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा धार्मिक आध्यात्मिक व सुन्दर नगरी बने। इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण, पुलों और ओवरब्रिज का जाल, भगवान श्रीराम की विश्वव्यापी प्रतिमा, म्यूजियम, सरयू तटों का सौन्दयीकरण व अन्य कार्यो की योजना सरकार ने की है। 100 करोड़ से अधिक लागत से अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। केन्द्र सरकार अंतराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रही है। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में धार्मिक ग्रंथों पर शोध हो इसका प्रयास कर रहे है। - श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना भी सरकार की कार्ययोजना में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना भी सरकार की कार्ययोजना में है। इसमें विभिन्न भाषाओ में लिखी रामायण में शोध होगा। कर्मकाण्ड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। पूजा पद्धति कैसे सम्पादित करते हैं। इसका भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। यहां से निकले लोग समाज में संस्कृति को फैलायेंगे। धर्मनगरी अयोध्या में आये तो संस्कार को लेकर जायें, इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है। महंत कमलनयनदास ने कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्पराएं पूरे विश्व के लिए शोध का विषय है। यहां की मिट्टी में मर्यादा व आदर्श समाहित है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दस वर्षों से इस जनपद को यह महोत्सव अपनी सेवाएं दे रहा है। अयोध्या महोत्सव होने के बाद महोत्सव ने अपना विराट स्वरुप प्राप्त किया। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोकसंस्कृति व संस्कार पूरे विश्व में चर्चा का विषय है। हमारी परम्पराएं व यहां का कला कौशल मनमोहक है। केवल प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए उनको अनुकूल अवसर मिलना चाहिए। अयोध्या महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाओं मे निखार लाने के लिए लोकसंस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी कार्य किया जा रहा है। स्वागत गीत व नृत्य अनन्या अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। विजय यादव की टीम ने फरवारी लोक नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मुख्य अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अयोध्या महोत्सव के मंच पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को अयोध्या रत्न से सम्मानित किया गया। जिसमें श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के योगदान के लिए, राम सखा त्रिलोकी नाथ पाण्डेय को रामसखा के रुप में अतुलनीय कार्य के लिए, राम किशोर दास शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं की 40 वर्षो से सेवा के लिए, अनुज झा जिलाधिकारी अयोध्या को प्रशासनिक कार्य हेतु, डा रामानंद शुक्ला को विभिन्न पुस्तकों के लेखन साहित्य सेवा हेतु, डा0 अजय गुप्ता होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में , पीयूष चन्द्रा उद्योग के क्षेत्र में , सोहन लाल यादव को प्रबंधन के लिए, अनुजेन्द्र तिवारी श्री राम जन्म भूमि के आर्थिक पक्ष पर जनसमान्य पर प्रभाव विषय पर शोध के लिए अयोध्या रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत भरत दास, महंत राजू दास, रामानंद जी, विधायक बाबा गोरखनाथ, विधायक राम चन्दर यादव, विधायक शोभा सिंह चौहान, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, रामू प्रियदर्शी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शक्ति सिंह, गोरकरन द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी, अमित गुप्ता, प्रबन्धक रवि तिवारी, अनुजेन्द्र तिवारी, नाहिद कैफ, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in