back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या ने दिया सौहार्द का संदेश, जन्मभूमि के पुजारी ने इकबाल के घर पहुंचकर दी ईद की बधाई

अयोध्या, 3 मई (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या में ईद के मौके पर हिन्दू – मुस्लिम एकता की झलक देखने को मिली है। श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी के घर पहुंच कर उन्हें ईद की बधाई दी तो इकबाल ने भी पुजारी का स्वागत कर उन्हें अक्षय तृतीया की बधाई दी, जिससे एक बार फिर से राम नगरी से पूरे विश्व को सौहार्द का संदेश गया। लंबे समय तक अयोध्या में चले मंदिर-मस्जिद विवाद की चर्चा तो खूब हुई थी, लेकिन अयोध्या की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल एक बार देखने को मिली है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास उन दिनों को याद कर कहा कि हमारे गुरु महाराज अभिराम दास और बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के पिता दोनों एक ही तांगे पर बैठकर एक साथ मुकदमा लड़ने कचहरी जाते थे। यही नहीं राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिगंबर अखाड़े के महंत रामचंद्र परमहंस और हाशिम अंसारी में भी गहरी दोस्ती थी और एक साथ आना जाना होता था। जब हमारे इस विवाद को लेकर फैसला आया तब भी हम लोगों ने एक साथ बैठकर उस फैसले को स्वीकार किया। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम लोग हमेशा अयोध्या के साधु-संतों के बीच रहते हैं। हमारा आपस में भाई चारा है। दोनों समुदायों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ, यही कारण है कि अयोध्या में हम एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। अयोध्या वह धर्मनगरी है जहां क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम या फिर सिख-ईसाई सभी साथ रहते हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...