back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष में आते ही एक्शन में आई AAP, बीजेपी की सरकार पर कर दी आरोपों की बौछार

दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सरकार बदलते ही कई इलाकों में लंबे लंबे पावर कट लगने शुरू हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की सत्ता बदलते ही नेताओं के नए रूप सामने आने लगे हैं। अभी तक सरकार में रही आम आदमी पार्टी दिल्ली के 24 घंटे पावर सप्लाई का दावा करती थी लेकिन सरकार बदलते ही यह दावे किए जाने लगे कि दिल्ली में पावर सप्लाई काटी जा रही है। दिल्ली की कार्यवाहकर मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें यह दावा किया कि सरकार बदलते ही बीजेपी ने दिल्ली को परेशान कर दिया है। कई इलाके ऐसे हैं 4-4 घंटे की पावर सप्लाई काटी जा रही है। 

लंबे लंबे पावर कट से परेशान दिल्ली- आतिशी

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार पर दिल्ली को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि ”दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा, सत्ता में आते ही लंबे पावर कट की शुरुआत। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से दिल्ली के तमाम इलाकों से ऐसी खबरे आ रही हैं कि दिन में करीब करीब 4-4 घंटे के पावर कट लग रहे हैं। पावर सेक्टर का गिरना यह बताता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार इस सेक्टर की लगातार मॉनिटिरिंग कर रही थी लेकिन बीजेपी ऐसा करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा, ”9 फरवरी को सैनिक एनक्लेव मोहन गार्डन में चार घंटे के लिए पावर कट लगा। सनलाइट कॉलोनी आश्रम में रात भर बिजली नहीं आई. राधेपुर में दो घंटे बिजली नहीं आई। विकासपुरी में चार घंटे का पावर कट रहा।”

कार्यवाहक सीएम के काम करने पर रोक?

जब आतिशी से पूछा गया कि अभी बीजेपी ने दिल्ली में सरकार का गठन नहीं किया है, आप ही कार्यवाहक सीएम हैं तो आप कोई एक्शन क्यों नहीं ले रही? इसपर आतिशी ने कहा कि 8 फरवरी को ही आदेश जारी कर दिया गया था कि सचिवालय पर ताला लगा दिया जाए। कोई फाइल न तो साइन की जाए और न ही फाइल तक कोई पहुंच पाए। 8 फरवरी से ही बीजेपी सरकार चला रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...