नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित सदैव अटल मेमोरियल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
भारत रत्न से हुए थे सम्मानित
अटल जी बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से एक थे। लंबी बीमारी के बाद अटल जी का निधन 16 अगस्त 2018 में हुआ था। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन एम्स में हुआ था। उन्हें 2014 में भारत रत्न पुरस्कार भी दिया गया था। अटल जी को लिखने का बहुत शौक था। वह कविताएं लिखा करते थे। वह तीन बार 1996, 1998 और 2004 में भारत के प्रधानमंत्री रहे।
अटल जी जीवन भर कुंवारे रहे उन्होंने शादी नहीं की
अटल जी जीवन भर कुंवारे रहे। उन्होंने शादी नहीं की। अटल जी के जीवन में एक लड़की से प्रेम करते थे उसका नाम राजकुमारी कौल था। लेकिन अटल जी कभी उन्हें अपने दिल की बात नहीं बता सके। दोनों अच्छे दोस्त थे। सन 1940 में दोनों की दोस्ती विक्टोरिया कॉलेज में हुई। उन्होंने राजकुमारी जी को लव लेटर भी लिखा था लेकिन राजकुमारी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया। इसके बाद अटल जी राजनीति में आ गए और राजकुमारी की शादी हो गई। अटल जी के अंदर देशसेवा को जुनून था। वह पूरे देश को अपना ही घर समझते थे।
बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी एक्स पर पोस्ट कर अटल जी को किया याद
बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए अटल जी को याद किया है।
उन्होंने लिखा , वे कल भी अटल थे,
वे आज भी अटल हैं,
वे सदैव अटल रहेंगे!
राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक एवं विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





